logo

दुखद : मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, फेफड़े में था इन्फेक्शन 

mulayam_singh_wife.jpg

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। उन्हें 4 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें  गुरुग्राम(Gurugram) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनके शव को  गुरुग्राम से लखनऊ (Lucknow) चार्टर प्लेन से लाया गया है। जहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही है।


2020 में साधना कोरोना संक्रमित हुई थीं
जानकारी के अनुसार वे पिछले 4 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। जहां उनके साथ उनके पति मुलायम सिंह यादव भी थे। आज उनके पति निधन से कुछ देर पहले उन्हें देखने हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद ही उनका निधन हुआ है। बता दें कि साल 2020 में साधना कोरोना संक्रमित हुई थी। जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी। उन्हें पोस्ट कोविड और फेफड़े का इन्फेक्शन भी था।


यूपी के डिप्टी सीएम जताया शोक
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधना के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ''पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें। मुलायम सिंह और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दें।"