द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस से इस्तीफा और फिर अपने निष्कासन पर संजय निरुपम ने आज पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली। संजय ने कहा कि उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनको पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया। कहा कि इतनी तेजी देखकर अच्छा लगा। पार्टी और पार्टी अध्यक्ष को इतनी तेजी अन्य मामलों में भी दिखानी चाहिये। संजय निरुपम ने इस बाबत ट्वीट कर कहा, कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे। बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे।

क्या कहा संजय निरुपम ने
संजय निरुपम ने कहा, वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। इस ट्वीट के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। संजय निरुपम ने आगे कहा, ऐसा लगता है कि, पार्टी को मेरा त्यागपत्र मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने (खड़गे) मेरा निष्कासन जारी करने का निर्णय लिया। इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा। यह जानकारी मीडिया में साझा कर रहा हूं। माना जा रहा है कि संजय निरुपम एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि कांग्रेस नेता संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से टिकट की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, इस सीट के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी। इसके बाद निरुपम ने महा विकास अघाड़ी यानी गठबंधन की सीट-बंटवारे की आलोचना शुरू कर दी। वे मुंबई की कुछ सीटें सीटें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पार्टी को देने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। इस बाबत उन्होंने मीडिया में कुछ बयान भी जारी किये। इससे नाराज हो कर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची से संजय सिंह का नाम हटा दिया था।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -