डेस्क:
सरबजीत सिंह (Sarabjeet Singh) की पत्नी सुखप्रीत कौर (Sukhpreet Kaur) की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार वो अपनी बेटी से मिलने अपने पड़ोसी के साथ अमृतसर (Amritsar) जा रही थी। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सुखप्रीत कौर को सिर पर गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उन्हें महाजन अस्पताल (Mahajan Hospital) में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

26 जून को सरबजीत की बहन दलबीर की कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मौत
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुखप्रीत कौर अमृतसर के खज़ाना चौक के पास मोटरसाइकिल से गिर गईं । उनके सिर पर गहरी चोट आई। उन्हें फ़ौरन अमृतसर के महाजन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि इस साल 26 जून को सरबजीत की बहन दलबीर की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।

सरबजीत सिंह के साथ क्या हुआ था
सरबजीत सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। ये ऐसे शख्स है जिन्हें देश का हर नागरिक जानता होगा। 28 अगस्त 1990 को सरबजीत पकिस्तान चले गए थे। जहां पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद और जासूसी के आरोप में 1991 में मौत की सजा सुनाई थी। अदालत ने 1 अप्रैल, 2008 को फांसी की तारीख़ मुक़र्रर कर दी थी, लेकिन मामले ने तूल पकड़ा और सरबजीत के पक्ष में कई सबूत पेश किए गए। परिवार ने ये दलील दी कि पाकिस्तान उन्हें ज़बरदस्ती फंसा रहा है। मामला इंटरनैशनल लेवल तक गया और, बहुत दबाव के बाद पाकिस्तान सरकार को फांसी का फ़ैसला टालना पड़ा। इसके बाद अप्रैल 2013 में लाहौर में कैदियों के हमले में सरबजीत की मौत हो गई थी। बता दें कि सरबजीत सिंह पर फिल्म भी बनी चुकी है।