logo

बृजभूषण सिंह मामले में SC ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस, शुक्रवार को पहलवानों की याचिका पर होगी सुनवाई

wrestler_sc2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है। इस मामले में पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से  एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट पहलवानों की याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गई है। इस मामले में शुक्रवार को SC में सुनवाई होगी।

CJI ने कहा मामला गंभीर है
पहलवानों की याचिका पर कोर्ट ने कहा कि पहलवानों द्वारा जारी की गई याचिका में यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब तक FIR दर्ज नहीं करने को लेकर दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही SC ने 7 महिला शिकायतकर्ताओं के नाम ज्यूडिशियल रिकॉर्ड से हटाने के लिए कहा, ताकि इनकी पहचान सामने ना आए। बता दें कि  7 महिला रेसलर्स ने सोमवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की थी।

रविवार की रात सड़क पर गुजारी
बता दें कि रविवार को बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक,विनेश फोगाट धरने पर बैठे दिखे। पहलवानों का कहना है कि 3 महीने हो गए लेकिन अब तक हमें न्याय नहीं मिला है। इसलिए उन्होंने फिर से विरोध करना शुरू किया है। रविवार का पूरा दिन पहलवानों का सड़क पर गुजरा। यहां तक की उन्होंने रात भी सड़क पर ही गुजारी। वो वहीं सो गए। पहलवानों ने अब राजनीतिक दलों का मंच पर स्वागत किया है। उन्होंने खाप पंचायत से मांफी मांगते हुए कहा है कि पिछली बार हमसे भूल हो गई थी। आज हमें आप सभी की बहुत जरूरत है। हमारा साथ दीजिए।'वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह मामले में जांच तेज कर दी है। पहलवानों ने खाप पंचायत से समर्थन करने की भी अपील की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT