logo

Opposition Meeting : विपक्षी एकता की दूसरी बैठक स्थगित, ये रही बड़ी वजह.....

विपक्षी_एकता4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विपक्षी एकता की अगली बैठक 13-14 जुलाई को होने वाली थी। जिसे टाल दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 20 जुलाई से 11 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र होना है। ऐसे में नेताओं की उपलब्धता में परेशानी हो रही है। विपक्षी एकता की बैठक का आयोजन अब संसद सत्र के बाद आयोजित किया जाएगा। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।

ये लोग हुए थे शामिल

पटना में विपक्षी एकता की पहली बैठक हुई थी। जिसमें नीतीश कुमार के निमंत्रण पर शामिल होने के लिए पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, NCP से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, DMK से एमके स्टालिन, JMM से हेमंत सोरेन, CPM से सीताराम येचुरी, CPI से डी राजा, CPI-ML से दीपांकर पटना पहुंचे थे। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N