द फॉलोअप डेस्क
जम्मू-कश्मीर के अखनूर खौर में इंटरनेशनल बॉर्डर से आंतकियों ने घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। इस दौरान हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी को भी मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह आंतकियों ने अखनूर के खौर से भारत में घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम कर दिया गया है। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

तीन आतंकी एक शव को घसीटते हुए कैमरे में दिखे
सेना ने बताया कि निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उन पर फायरिंग की। बाद में तीन आतंकी एक शव को घसीटते हुए इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे। सेना के एक अधिकारी ने इसका फुटेज भी जारी किया है। ना ने खून के धब्बों से एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अखनूर राजौरी से करीब 66 किमी दूर है, जहां गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था।
Infiltration bid foiled in IB sector of #Khour, #Akhnoor. Suspected move of four terrorists seen through own surveillance devices on the night of 22/23 Dec 23. Effective fire brought down. Terrorists seen dragging one body back across the IB.@adgpi@NorthernComd_IA
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) December 23, 2023
आतंकियों की तलाशी जारी,इलाके में इंटरनेट सर्विस बंद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार (22 दिसंबर) को हुई सेना के जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 3 घायल हुए हैं। वहीं अब सेना के जवानों ने अंताकियों की खोज शुरू कर दी है। राजौरी में तेजी से अंताकियों की तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

5 जवान शहीद हुए थे
गुरुवार को रजौरी के सुरनकोट तहसील में बफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड के पास घात लगाए आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला किया था। इस हमले में 5 जवान शहीद हुए थे जबकि 3 घायल हुए थे। घटना के बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हुई। थन्नामंडी डीकेजी बुफलियाज़ रोड बंद कर दिया गया। गाड़ी में लगभग 48 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान सवार थे। सभी इलाके में चल रहे आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान को मजबूत करने जा रहे थे।