शहडोल:
मध्य-प्रदेश के शहडोल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली दलित बच्ची के साथ स्कूल टीचर ने शर्मनाक हरकत की। टीचर ने बच्ची का ड्रेस गंदा देखकर उसे उतरवा दिया और खुद उसे धोने लगा। यही नहीं! टीचर ने उसकी खींचकर ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप डाला और खुद को स्वच्छता मित्र बताया। शर्मनाक बात ये है कि टीचर बच्ची की यूनिफॉर्म उतरवाकर धो रहा था और इस दौरान छात्रा पूरे 2 घंटे तक अर्धनग्न हालत में वहां खड़ी रही।

गंदी यूनिफार्म देश खुलवा कर धोने लगा शिक्षक
मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिहंगर के एक शासकीय विद्यालय का है। मिली जानकारी के अनुसार जन शिक्षा केंद्र पौड़ी के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा पांचवी की आदिवासी छात्रा स्कूल में गंदी यूनिफार्म पहन कर आई थी। इस पर स्कूल के एक टीचर ने बच्ची के कपड़े उतरवाए और उसे खुद धोने लगे। इस दौरान 2 घंटे तक बच्ची अर्धनग्न स्थिति में बैठी रही। कपड़ा सूखने के बाद छात्रा को कक्षा में पढ़ने के लिए भेजा गया। आरोपी शिक्षक ने इस घटनाक्रम का एक फोटो विद्यालय के विभागीय ग्रुप में भेज दिया। वायरल फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि पांचवीं कक्षा की छात्रा अंडरगारमेंट्स में है। शिक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी छात्रा के कपड़े धो रहे हैं।

फोटो वायरल होते ही नप गए गुरुजी
फोटो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना फाइल फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि पांचवीं कक्षा की छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में खड़ी है। शिक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी साथ में कपड़े धो रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है