द फॉलोअप डेस्क
बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर आयी है कि यहां जूनियर्स ने अपनी सीनियर की पिटाई गुंडों से करा दी। आरोप लगाया कि सीनियर पद पर बैठा ये आदमी जूनियर्स से ऑफिस में बहुत काम कराता था। काम ले लिए अलग-अलग तरीके से प्रेशर बनाता था। छुट्टी मिलने में भी परेशानी होती थी। इससे तंग आकर दो कर्मचारियों ने गुंडे हायर किये और सीनियर को पिटवा दिया। पिटाई भी सरेअआम सड़क पर की गयी। यही नहीं, इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

पांच आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पांच लोगों में से दो आरोपी पीड़ित युवक सुरेश के साथ ऑफिस में काम करते हैं। इन दोनों के नाम उमाशंकर औऱ विनेश हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश उनसे ऑफिस में अत्यधिक काम कराता है। सुरेश काम को लेकर भी बहुत सख्त था और उनपर प्रेशर बनाये रखता था। सुरेश ने कंपनी कुछ ही दिनों पहले बतौर ऑडिटर जॉइन किया था। इसके बाद से ही उसका रवैयार परेशान करने वाला था। अंत में उन्होंने सुरेश को पिटवाने का इरादा कर लिया गया।

पुलिस ने क्या किया
बहरहाल, सोशल मीडिया पर सुरेश की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर हरिकृष्णन नाम के एक आदमी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पुलिस को लिखा, कल्याण नगर के पास ड्राइव के दौरान मैंने एक भयावह घटना देखी जिसने मुझे अंदर तक झंकझोर कर रख दिया। एक शख्स पर स्टील की रॉड से बेरहमी से हमला किया जा रहा था। ये दिल दहला देने वाला है। मैं कर्नाटक सरकार के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने और ये सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि पीड़ित को न्याय मिले। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई औऱ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn