द फॉलोअप डेस्क
अमित शाह ने लखीसराय में अपने संबोधन में पीएम के 9 साल की उपलब्धियां गिनवाई। शाह ने माइक थामते ही कहा कि बिहार बदलाव की भूमि रही है। आज का कार्यक्रम मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनता का धन्यवाद करने के लिए आयोजित की गई है। मैं मुंगेर वालों को हाथ जोड़कर प्रणाम करने आया हूं। यह बिहार की ही जनता हैं, जिसने 2014 में मोदी जी को 31 और 2019 में 53 फीसदी वोट के साथ 39 सीटें दीं। अब समय आ गया है कि एक-दो सीटों की कमी भी पूरी कर दी जाए। 2024 में सभी की सभी सीटें एनडीए को देने का काम करें।

37 लाख लोगों को घर बनाकर मोदी ने दिया
शाह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि 9 साल में मोदी जी ने क्या किया। तो आपको बता दें कि जिसके कारण मुख्यमंत्री बने है। वह भाजपा की देन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 9 सालों में इस देश के 70 करोड़ गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। पीएम मोदी ने हर घर में नल का जल पहुंचाने का काम किया। स्वास्थ्य का 5 लाख रुपये तक का खर्चा केंद्र सरकार दे रही है। बिहार में 75 लाख लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं। लोगों के घर में शौचालय बनाने का काम किया। गरीबों को अनाज मिल रहा है। 37 लाख लोगों को घर बनाकर देने का काम भी नरेंद्र मोदी ने किया है। नीतीश बाबू हमारा हिसाब पूछ रहे हैं। हमने तो बात दिया अब आप जवाब दीजिए। आपने कहा था कि खाते तो खोले बोहनी करा दो। हमने बोहनी नहीं, गरीब के घर में ढेर सारे पैसे भेजने का काम किया है।

पीएम मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया
यह 9 साल भारत के गौरव का साल रहा है। मोदी जी के शासन में विश्व भर में प्रधानमंत्री जहां जहां जाते हैं फिर चाहें अमेरिका, इंग्लैंड,फ्रांस, इजिप्ट जाएं। जहां-जहां जाते हैं ,मोदी-मोदी-मोदी के नारे गूंजते हैं। अभी-अभी अमेरिका गए थे इसके पहले G-20 की बैठक में गए। कोई उनका अपॉइंटमेंट मांग रहा तो कोई उनका हस्ताक्षर मांग रहा ह। तो कोई उनके पैर छूकर आशीर्वाद ले रहा है। यह मोदी जी का जो सम्मान पूरी दुनिया में हो रहा है। वह मोदी जी का सम्मान नहीं भारतीय जनता पार्टी का सम्मान नहीं है,यह देश का सम्मान हो रहा है। मोदी जी ने दुनिया में भारत को गौरव दिलाने का काम किया है।

पुलवामा हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब
नरेंद्र मोदी ने इन 9 वर्षों के अंदर भारत को सुरक्षित करने का काम किया है। पहले की सरकार मुंह बंद करके घर में बैठ जाती थी। फिर हमारी सरकार आई। उन्होंने पुलवामा हमला किया लेकिन वह भूल गए कि यह कांग्रेस की सरकार नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 10 ही दिन में उन्हें हमने एयर स्ट्राइक करके उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे दिया। उन्होंने विपक्ष की चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले 20 साल से राहुल बाबा का लॉन्चिंग कर रही है।

जो हर बार घर बदले उस पर विश्वास नहीं कर सकते
नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पर भरोसा कर सकते हैं क्या? नीतीश कुमार लालू का विरोध कर सीएम बने। अब उनकी गोद में जाकर ही बैठे हैं। नीतीश कुमार घोटालेबाजों के साथ गए हैं। लालू के साथ नीतीश जवाब देंगे क्या?जो हर बार घर बदले उस पर विश्वास नहीं कर सकते। नीतीश बाबू आपको शर्म आनी चाहिए,बिहार की जनता कभी भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं रहती।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N