logo

बिहार की सियासत में कूदे शंकराचार्य, 225 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

shankaracharya.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सियासत अपने चरम पर पहुँच चुकी है। बिहार के हर क्षेत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने- अपने तरीके से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में जुटी हुई है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब इस सियासी समर में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी उतरने वाले हैं। अब उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में वह अब चुनाव से पहले 12 सितंबर से 45 दिनों की गौ रक्षा संकल्प यात्रा शुरू कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने इस दौरान कहा कि अगर सबकुछ वोट से ही तय होना है, तो चलिए अब ऐसा ही होगा। हम चाहते हैं कि बिहार में 225 सीटों पर हमारे प्रत्याशी उतरे क्योंकि सबका साथ सबका विकास कहने वाले लोग गौ हत्या करने वालों और गौ पूजा करने वालों दोनों का ही समर्थन करते हैं। और इसलिए हम दोहरे चरित्र की स्पष्टता करना पहुंचे हैं। 
शंकराचार्य ने एक बॉलीवुड गाने का जिक्र करते हुए कहा कि एक गाना था कि हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है। लेकिन लेकिन सच कहा जाए तो हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गाय कटती है। यह हमारे लिए शर्मिंदगी और लज्जा का विषय हैं। हम बिहार में सभी राजनीतिक दलों के पास गए लेकिन किसी ने भी गौ रक्षा की बात नहीं की। और इसलिए हम बिहार के संकल्प यात्रा के माध्यम से यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि कौन गौ रक्षा के समर्थन में है कौन गौ हत्यारा का समर्थन करता है। और यह भारत में बहुत बड़ा परिवर्तन लाएगा। 
उन्होंने कहा कि हम बिहार के संकल्प यात्रा के माध्यम से यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि कौन गौ रक्षा के समर्थन में है कौन गौ हत्यारा का समर्थन करता है। और यह भारत में बहुत बड़ा परिवर्तन लाएगा। वर्तमान समय में स्वर्णिम युग के विपरीत सबसे निम्न शब्द इस्तेमाल वाला समय चल रहा है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar politics bihar election shankaracharyaswami avimukteshwaranand saraswati