logo

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, बुखार और सांस की दिक्कत के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती

SPHARAD0111.jpg

पुणे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। 85 वर्षीय पवार को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, उन्हें बारामती स्थित उनके पैतृक निवास पर अस्वस्थता महसूस हुई। प्रारंभिक इलाज वहीं किया गया, लेकिन बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें कार्डियक एम्बुलेंस से पुणे लाया गया।
बताया जा रहा है कि वे सोमवार को काटेवाड़ी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।


रूबी हॉल क्लिनिक में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। उम्र को देखते हुए कई जांच की जा रही हैं ताकि संक्रमण या अन्य कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि एहतियातन उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रखा जा सकता है।
अस्पताल में उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुटने लगी, जिसके बाद पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atestSharad Pawar Health Update Sharad Pawar Hospitalised