logo

मुबंई : संजय राउत की आज कोर्ट में होगी पेशी, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हुई है गिरफ्तारी

sanjay_raut1.jpg

मुबंई:
शिवसेना सासंद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) आज PMLA कोर्ट में पेश होने वाले हैं।  ED ने देर रात 12 बजे मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया। जिसके बाद आज उनकी कोर्ट में पेशी होगी। इधर राउत की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं उनके भाई सुनील राउत का कहना है कि उनके भाई की गिरफ्तारी गलत तरीके से की गई है।


भूमि घोटाला का है मामला
ED ने मुंबई में भूमि घोटाला मामले में रविवार को शिवसेना नेता संजय राउत के आवास पर कई घंटों की छापेमारी की जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। इससे पहले वे 1 जुलाई को मुंबई में एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें 2 बार तलब किया था, लेकिन मौजूद संसद सत्र में व्यस्त रहने का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए।

राउत के जवाब से सन्तुष्ट नहीं थे ईडी अधिकारी
सूत्रों के मुताबिक, रविवार की पूछताछ में राउत कुछ सवालों के जवाब में या तो ये बोले कि नहीं जानता या अभी याद नहीं, लेकिन जो जानकारी उन्होंने दी उससे भी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सन्तुष्ट नहीं थे। ईडी ने जिन गवाहों के बयान लिए हैं और जो मनी ट्रेल के सबूत हैं उससे राउत का बयान मेल नहीं खा रहा था। इस वजह से उन्हें ईडी ऑफिस लाया गया और उनकी गिरफ्तारी की गई।

 रविवार सुबह 7 बजे राउत के घर पहुंची ईडी 
बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों के साथ रविवार सुबह 7 बजे संजय राउत के भांडुप उपनगर स्थित आवास ‘मैत्री’ पहुंचे और छापेमारी शुरू की। इस बीच, राज्यसभा सदस्य राउत ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए निशाना बनाया जा रहा है।