द फॉलोअप डेस्क
हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने अनपे पद से इस्तीफा दे दिया है। खट्टर के साथ उनकी पूरी कैबिनेट ने भी राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया है। मिली राज्यपाल ने बीजेपी नेता का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। मिली खबरों में बताया गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ जेजेपी यानी जननायक जनता पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी। इसी के बाद खट्टर ने इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं से विचार के बाद खट्टर ने सीएम पद छोड़ने का फैसला किया।

आगे क्या हो सकता है
बता दें कि हरियाणा विधानसभा में 90 सीटे हैं। इसमें 41 विधायक बीजेपी के हैं। बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनायी थी। अब खबर आ रही है कि हरियाणा के कुछ निर्द्लीय विधायकों के साथ बीजेपी की सरकार दोबारा बन सकती है। इस बीच हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके बीजेपी नेता कंवरपाल ने बताया कि समीकरण सही साबित होते हैं तो खट्टर को ही दोबारा सीएम बनाया जायेगा। लेकिन खबर लिखने तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn