logo

करणी सेना अध्यक्ष गोगामेड़ी हत्या मामले में पकड़े गये 2 शूटर, अब तक 4 की गिरफ्तारी

arrest1111.jpg

 द फॉलोअप डेस्क  

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में जयपुर पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो शूटरों के साथ उनके एक सहयोगी उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया है। तीनों चंडीगढ़ से बीते शनिवार की रात गिरफ्तार किये गये हैं। गिरफ्तार दोनों शूटरों के नाम रोहित राठौड़ और नितिन फौजी हैं। गोगामेड़ी की हत्या के बाद से ही इन दोनों की पुलिस को तलाश थी। इस मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी है। बता दें कि कल ही यानी नौ दिसंबर को, नितिन और रोहित के सहयोगी के रामवीर को जयपुर पुलिस ने चंडीगढ़ से उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया था। रोहित और नितिन के साथ उनके एक औऱ सहयोगी उधम सिंह को गिरफ्तार किया गया है।


दिल्ली और राजस्थान पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई 

शनिवार देर रात तीन आरोपियों की गिरफ्तारी में राजस्थान पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस ने भी कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया है कि दोनों शूटरों की मदद करने वाला रामवीर उनका करीबी मित्र रहा है। शूटर नितिन और रामवीर ने एक ही हाई स्कूल में पढ़ाई की है। हरियाणा में इन दोनों के गांव भी आसपास ही हैं। रामवीर हरियाणा का पैतृक गांव हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में है। हत्या के दिन से वो यहीं छिपा हुआ था। बताया जाता है कि पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय मुखबिरों का भी सहयोग लिया है।  

5 दिसंबर को हुई थी हत्या 
गौरतलब है कि गोगामेड़ी की हत्या पांच दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनपर दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले। आनन-फानन में गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश की भी मौत हो गई थी। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी।