logo

सीधी पेशाब कांड : आरोपी प्रवेश शुक्ला पर NSA के तहत मामला दर्ज, घर पर चला बुलडोजर 

sidhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्य प्रदेश के सीधी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें भाजपा नेता ने एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की थी। भाजपा नेता का नाम प्रवेश शुक्ला है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर NSA लगाया गया है। इसके साथ ही  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी के तहत भी मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं उसके घर पर बुलडोजर चलाने का भी आदेश दिया गया। प्रशासन की टीम जेसीबी से मकान को गिरा रही है।


जेसीबी देखकर मां और चाची बेहोश 
आरोपी कुबरी गांव का ही रहने वाला है। बुधवार सुबह जैसे ही अधिकारी उसके घर पहुंचे। जेसीबी देखकर आरोपी प्रवेश की मां और चाची बेहोश हो गईं। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। आरोपी की मां रोते हुए अफसरों से बोली- बेटे ने गलत काम किया है तो उसे सजा दें। मेरा घर न गिराएं। यह घर मैंने बड़ी मुश्किल से बनाया है। प्रशासन की टीम जेसीबी से मकान को गिरा रही है। सिहावल एसडीएम आरपी त्रिपाठी का कहना है कि मकान में किए गए निर्माण में से करीब एक तिहाई हिस्सा अवैध है, उसे ढहाया जा रहा है।


सीएम ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आ गए। उन्होंने तुरंत प्रशासन को आदेश दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उसपर एनएसए लगाया जाए।  अपराधी की न तो कोई जाति होती है न ही धर्म। उसने मानवता को कलंकित किया है। ऐसे अपराधी को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।


जानिए पूरा मामला
बता दें कि आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला नौ दिन पुराना है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि सीधी जिले के कुबरी बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बैठा था। प्रवेश शुक्ला ने नशे की हालत में उसके ऊपर पेशाब कर दी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कांग्रेस ने भी पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ग्राम कुबरी के रहने वाले प्रवेश शुक्ला पूर्व में विधायक प्रतिनिधि थे। वर्तमान में वे सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता हैं। प्रवेश शुक्ला सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी सीधी अंजुलता पटले ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद हम इसकी जांच कर रहे हैं कि इस वीडियो में कौन है?

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N