द फॉलोअप डेस्क
निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman ) देश की पहली वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने पेपरलेस बजट पेश किया है। पहली बार उन्होंने भारीभरकम बही-खाते के बजाय 2022-23 में टैब के जरिये बजट पेश किया था। बजट पेश करने के लिए उन्होंने टैब को ‘बही-खाता’ जैसा भारतीय पारंपरिक नाम दिया है। मीडिया से मिली खबरों के अनुसार लाल कवर में लिपटा ये टैब एप्पल ipad कंपनी के 10th जेनेरेशन का है। इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। पिछली बार उन्होंने एप्पल ipad टैबलेट पर ही बजट पेश किया था। फिलहाल इस टैबलेट के बाजार में दो वेरिएंट उपलब्ध हैं।
मोदी के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट
बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman ) ने आज नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम संसद में पेश किया। इसमें उन्होंने देश के लिए तीन नये रेल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही कहा है कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बजट पेश करने के पहले सीतारमण ने लगभग 60 मिनट का स्पीच दिया। हालांकि इससे पहले वे इससे अधिक समय तक स्पीच देती रही हैं। बजट से पहले आम जनता और राज्य सरकारों के लिए ये स्पीच खासा महत्व रखता है। क्योंकि स्पीच में ही बजट की खास बातें औऱ इसके रुझान का पता चल जाता है।

पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की ओऱ से पेश किये गये आम बजट पर कहा कि ये बजट 2047 तक विकसित भारत की गारंटी है। पीएम ने कह कि संसद में पेश आज पेश किया गया ये अंतरिम बजट है और इसके चार मुख्य स्तंभ हैं। ये स्तंभ हैं युवा वर्ग, महिला वर्ग, गरीज जनता औऱ किसान। कहा कि बजट में इन चारों वर्गों पर फोकस किया गया है। कहा कि इस बजट को तैयार करने में विकसित भारत के विजन को सामने रखा गया है। जिसकी परिकल्पना बेजीपी लंबे समय से करती रही है।