logo

घर के अंदर मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल, पांच साल पहले देखा गया था आखिरी बार

कोलकोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक मकान से 5 कंकाल मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये सभी परिवार के सदस्यों के कंकाल हैं। मकान से कंकाल मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। रिश्तेदारों की तरफ से कहा जा रहा है कि यह परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जी रहा था। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था।


2019 में आखिरी बार देखा गया 
ताज्जुब की बात यह है कि इस परिवार को आखिरी बार जुलाई 2019 में देखा गया था और तब से उनका घर बंद था। लगभग 2 महीने पहले सुबह की सैर के दौरान स्थानीय लोगों ने देखा था कि घर का मुख्य दरवाजा जो लकड़ी का बना हुआ था टूटा हुआ था, बावजूद इसके स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। घर के अंदर कई बार तोड़फोड़ के संकेत मिले हैं। वारदात सामने आने के बाद जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, उन्हें एक कमरे में 4 जबकि दूसरे कमरे में 1 कंकाल मिला। 


पांचों ने तीन साल पहले की आत्महत्या
अनुमान लगाया जा रहा है कि इन पांचों ने तीन साल पहले आत्महत्या कर ली होगी। जानकारी के मुताबिक यह घर एक सेवानिवृत्त PWD कार्यकारी अभियंता जगन्नाथ रेड्डी का था। वह अपनी पत्नी प्रेमक्का और बेटी त्रिवेणी और बेटों कृष्णा रेड्डी और नरेंद्र रेड्डी के साथ रहते थे। इस बीच देवेंगेरे से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (एसओसीओ) को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया और घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई।