द फॉलोअप डेस्कः
नोएडा में स्कूटी पर स्टंटबाजी और होली खेलने के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाले लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। जहां ट्रैफिक पुलिस ने दोनों वीडियों में दिखाई दे रही स्कूटी का 80 हजार रुपये का चालान काट दिया है, वहीं पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही लड़कियों और और युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। सोमवार को फूहड़ तरीके से होली खेलते हुए स्कूटी सवार दोनों युवतियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूटी युवक चला रहा था। सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं।

हालांकि दोनों वीडियो में युवती वही हैं लेकिन स्कूटी चलाने वाले युवक बदल गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवक स्कूटी चला रहा है। उसके पीछे बैठी दो युवतियां एक दूसरे को फूहड़ तरीके से रंग लगाकर होली खेल रही हैं। दूसरी वीडियो में स्कूटी चलाने वाला युवक बदल गया है, लेकिन दोनों युवतियां वही हैं। फूहड़ तरीके से होली खेल रही हैं। युवती-युवक को रंग लगाते हुए चलती स्कूटी पर खड़ी होकर स्टंट कर रही है। इस दौरान वह स्कूटी से गिर भी गई। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं लगी।

जिसमें नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नंबर के आधार पर स्कूटी का 80,500 रुपये का चालान काटा है।