logo

Udaipur : नव संकल्प चिंतन शिविर कांग्रेस के लिए आत्मचिंतन का मौका- सोनिया गांधी

soniagandhi.jpg

उदयपुर: 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने राजस्थान के उदयपुर में नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित तमाम शीर्ष नेता, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यों के कांग्रेस प्रभारी तथा अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये चिंतन शिविर एक तरह से कांग्रेस में पुनर्जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। दरअसल, बीते 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार मिली थी। 

उत्पन्न नई चुनौतियों पर चर्चा का मौका
नव संकल्प चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि ये हमें उन अनेक चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है, जिनका सामना देश बीजेपी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और उनके सहयोगियों की नीतियों के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुआ है। सोनिया गांधी ने कहा कि अब तक ये स्पष्ट हो चुका है कि पीएम मोदी और उनके सहयोगियों द्वारा प्रचारित अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि देश कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। 

कांग्रेस पार्टी के लिए आत्मचिंतन का मौका
सोनिया गांधी ने कहा कि नव संकल्प चिंतन शिविर आने वाले कई कार्यों पर विचार विमर्श करने का भी मौका है। सोनिया गांधी ने कहा कि हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि नव संकल्प चिंतन शिविर में राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंतन हो। साथ ही  पार्टी-संगठन के विषय में सार्थक आत्मचिंतन भी हो।