logo

मौका-ए-वारदात पर नहीं जाना चाहती 4 साल के बेटे का कत्ल करने वाली सूचना सेठ, अब पुलिस के लिए...

soochna.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
अपने चार साल के बेटे की हत्या करने वाली मां सूचना सेठ ने चुप्पी साध ली है। घटना को लेकर उसने एक शब्द भी नहीं कहा है। सूचना जांच में भी सहयोग नहीं कर रही है। इसलिए पुलिस अब उसकी काउंसलिंग कर रही है। सूचना घटनास्थल पर जाने से भी इनकार कर रही है। वह वहां नहीं जाना चाहती है जहां उसने बेटे की हत्या कर दी थी। पुलिस फिर से क्राइम सीन रिक्रिएट करना चाहती है। लेकिन सूचना सेठ इसके लिए तैयार नहीं है। वह अब होटल के उस कमरे में भी नहीं जाना चाहती है। एक महिला पुलिस अधिकारी कलंगुट पुलिस थाने के पीआई के साथ मिलकर सूचना की काउंसलिंग कर रही है। हालांकि सूचना ने घटना से जुड़ी एक भी बात पुलिस को नहीं बताई है। 


पति से चल रहा था विवाद 
सूचना सेठ पर आरोप है कि उन्होंने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी है। सूचना को साल 2019 में यह बेटा हुआ था. उनका अपने पति के साथ काफी समय से विवाद भी चल रहा था और दोनों का बाद में तलाक हो गया था, लेकिन पिता अपने लड़के से मिलते रहते थे। आरोप है कि सूचना इस बात से काफी परेशान थी कि तलाक होने के बाद भी उनके पति बेटे से क्यों मिल रहे हैं। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि सूचना अपनी ही बेटे की हत्या इतनी बेरहमी से कर देंगी। 


कुछ नहीं बोल रही थी महिला 
चार साल के बेटे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार एआई स्टार्ट-अप की सीईओ सूचना सेठ को लेकर एक और खुलासा हुआ है। दरअसल, वह जिस टैक्सी में गोवा से कर्नाटक का सफर कर रही थी, उसके ड्राइवर से बात करने पर पता कि महिला पूरे सफर के दौरान काफी शांत थी। गुरुवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में मीडिया से बात करते हुए, सेठ को पकड़ने में पुलिस की मदद करने वाले टैक्सी ड्राइवर रे जॉन ने कहा कि वह महिला शांत थी और 10 घंटे से भी लंबी इस यात्रा में उसने एक भी शब्द नहीं बोला। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\