logo

रील्स के लिए सुहाग उजाड़ा, गांव वाले आशिक की खातिर कैसे पति की कातिल बनी 'इंस्टाग्राम वाली हसीना'

reels_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेगूसराय से पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है। महिला का नाम रानी भारती है। वह इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाती है। इलाके में चर्चा और मीडिया में भी खबर चल रही थी कि महिला ने रिल्स बनाने पर रोकने के कारण पति की हत्या की है। लेकिन पुलिस की जब गंभीरता से मामले की जांच कि तो पूरा मामला सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी पत्नी का उसके गांव के एक लड़के से प्रेम संबंध था, पति दोनों के रिश्ते में रोड़ा बन रहा था। इसलिए पति को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी महिला ने उसकी हत्या कर दी।

 
रील्स बनाने के दौरान शहजाद नाम के एक लड़के चलने लगा चक्कर
बेगूसराय पुलिस की मानें तो अपने मायके में रहने और रील्स बनाने के दौरान रानी का शहजाद नाम के एक लड़के से चक्कर चलने लगा। जिसके बाद रानी को अपने पति की रोक-टोक ज्यादा खटकने लगी और तब रानी ने धोखे से अपने पति को बुलाया और फिर अपने आशिक शहजाद और अपनी बहन के साथ मिलकर उसकी चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। बता दें कि रानी के सोशल मीडिया पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। महेश्वर के घरवालों की मानें तो रानी अक्सर ऐसे गानों पर रील्स बनाती थी, जो आपत्तिजनक होते थे इसके अलावा उसकी कई लड़कों से दोस्ती भी थी, जिसे लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था।
7 साल पहले की थी लव मैरेज शादी
मामला बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है। तकरीबन 7 साल पहले समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन निवासी महेश्वर राय की लव मैरेज शादी बेगूसराय जिले के खोदाबांदपुर फफौत निवासी रानी भारती से हुई थी। रानी को रिल्स बनाना और बनवाना प्रसंद था। रिल्स के बहाने वह हर रोज अपनी अदाओं से लाखों लोगों के दिल को जीतने की कोशिश करती थी। लेकिन पति महेश्वर को यह प्रसंद नहीं था। असल में रानी के पति महेश्वर को ये बिल्कुल पसंद नहीं था कि उसकी बीवी रोज़ाना रील्स के चक्कर में घंटों बर्बाद करे और रील्स के बहाने से अंजान लड़कों से मिले। इसलिए वह अपनी पत्नी को रिल्स बनाने से रोकता था। आए दिन दोनों में इस मसले को लेकर झगड़ा होता था। 


फोन पर बात नहीं हुई तो भाई को हुआ शक
रानी भारती पति के बार-बार मना करने के बाद भी रिल्स बनाती थी। पति महेश्वर कोलकाता में काम करते था। छुट्टी पर आता था। छुट्टी खत्म होने के बाद वह वापस काम पर चला गया। इस बीच रानी अपने मायके चली गई। जब महेश्वर लौटा तो पत्नी के बुलाने पर उससे मिलने ससुराल गया। रात करीब 9 बजे वह अपने ससुराल गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद यानी रात करीब साढ़े दस बजे उसके भाई रुदल ने उसे कोलकाता से फोन किया, लेकि महेश्वर से बात नहीं हुई। भाई बैचेन हो गया। बड़े भाई ने पिता को सारी बात बताई और फिर से भाई को फोन किया। इस बीच उसकी बड़ी साली ने फोन उठा लिया। भाई की साली कुछ कहती उससे पहले रुदल को रोने और शोर करने की आवाज आ गई। वह समझ गया कुछ गड़बड़ है। उसने परिवार को जानकारी दी और आनन फानन में पूरा परिवार बेटे के ससुराल पहुंचा। 
बहू गंदा रील्स बनाने लगी जिसका विरोध मेरा बेटा करता था- मृतक के पिता
मृतक के पिता रामप्रबेश राय ने बताया कि उनका "लड़का कोलकाता में काम करता था। बहू गंदा रील्स बनाने लगी जिसका विरोध मेरा बेटा करता था। इसी बीच कल वह ससुराल गया तो उसकी हत्या कर दी गई। लाश को देखने से शक हो रहा था कि उसकी गला दबा कर हत्या की है। बहू अक्सर ऐसे गानों पर रील्स बनाती थी, जो आपत्तिजनक होते थे इसके अलावा उसकी कई लड़कों से दोस्ती भी थी, जिसे लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। लेकिन ये झगड़ा उनके बेटे के कत्ल की वजह बन जाएगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। इतना कहते ही पिता फफक-फफक कर रोने लगे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\