logo

दिल्ली : महारानी एलिजाबेथ-II के निधन पर भारत में आज राजकीय शोक, सरकारी संस्थानों में आधा झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज

india_gate.jpg

दिल्ली:
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II (Queen Elizabeth II) का गुरुवार को स्कॉटलैड (Scotland) में निधन हो गया। उन्होंने 96 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कहा। उनके सम्मान में आज भारत में भी राजकीय शोक (State mourning in India ) मनाया जा रहा। इसी के मद्देनजर आज देश के सभी सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया (National flag was flown at half-mast at all government institutions in the country) गया है। राष्ट्रपति भवन (President's House), इंडिया गेट (India Gate), लाल किला (Red fort) में लगे राष्ट्रीय ध्वज को भी आधा झुकाया गया है।

देश के राजनेताओं ने जताया शोक
विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, एलिजाबेथ-II  अपने समय की महान महारानी थीं।  उनका दयालु व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने राष्ट्र व लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया। ब्रिटिश उच्चायोग ने नई दिल्ली स्थित उच्चायुक्त के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के इच्छुक लोगों के लिए शोक पुस्तिका रखी है। 


6 फरवरी 1952 में संभाला था ब्रिटेन का शासन 
बता दें कि महारानी एलिजाबेथ-II  6 फरवरी 1952 में ब्रिटेन का शासन संभाला था। वो दुनिया की पहली ऐसी महिला है जिन्हें विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ी थी। एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, 14 अन्य आजाद देशों की भी महारानी थीं। ये सभी देश कभी न कभी ब्रिटिश हुकूमत के अधीन रहे थे। मौजूदा समय में 15 संप्रभु राष्ट्रों की महारानी रहीं।