द फॉलोअप डेस्कः
कई बार सोशल मीडिया पर परीक्षाओं की आंसर शीट वायरल होती हैं। जिसे पढ़ने के बाद हंसी आ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पिछले साल राजस्थान बोर्ड एग्जाम में बैठे एक स्टूडेंट का आंसर शीट वायरल हो रहा है। स्टूडेंट द्वारा भारत से जुड़े एक अहम सवाल का दिया जवाब वायरल हो रहा है। सवाल का जवाब पढ़ने के बाद आपको ये समझ में आ जाएगा कि बच्चों के दिमाग में सोशल मीडिया का कितना प्रभाव पड़ रहा है?

क्या था सवाल
जो आंसर शीट वायरल हो रहा वह राजस्थान के धौलपुर के एक सरकारी स्कूल का है। वहां बारहवीं की परीक्षा में राजनीति विज्ञान में भारत से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था। जिसमें पूछ गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है और उसकी लंबाई बताओ? जिसके जवाब में स्टूडेंट ने लिखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा हैदर है, जिसकी लंबाई पांच फ़ीट छह इंच है। दोनों देशों के बीच इसे लेकर लड़ाई है। जब टीचर ने इस सवाल का ऐसा जवाब पढ़ा तो अपना माथा पकड़ लिया। ये आंसर शीट बसेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागथर की बताई जा रही है। स्टूडेंट का नाम अजय कुमार था। जैसे ही ये आंसर शीट वायरल हुई थी, स्कूल भी चर्चा में आ गया था। लेकिन उसके प्रिंसिपल ने इसे अपने स्कूल का मानने से इंकार कर दिया था। वैसे बता दें कि यह आंसर शीट 2023 की है।

स्कूल ने कनेक्शन से साफ इनकार
इस कॉपी पर अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के साथ विद्यार्थी का नाम अजय कुमार लिखा हुआ हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका के बाद स्कूल को लेकर यूजर्स काफी चुटकी ले रहे हैं. वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका के बारे में स्कूल प्रिंसिपल सुरेश कुमार ने बताया कि स्कूल के नाम से जिले भर के सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका का विद्यालय से कोई सम्बन्ध नहीं हैं। स्कूल के रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया कि ऐसी कोई कॉपी वायरल उत्तर पुस्तिका विद्यालय की उत्तर पुस्तिका से मेल नहीं खाती हैं। जिस विद्यार्थी के नाम से उत्तर पुस्तिका जारी की गई हैं, उस विद्यार्थी की राइटिंग भी वायरल उत्तर पुस्तिका से मेल नहीं खा रहा हैं।