logo

सुदेश महतो के साथ फुटबॉल के मैदान से गूंजा मानवता का संदेश, नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटे दिग्गज

सुदेश महतो के साथ फुटबॉल के मैदान से गूंजा मानवता का संदेश, नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटे दिग्गज

सिलीगुड़ी
AJSU Supremo Sudesh Mahto आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए हुए मैच में दिग्गजों के साथ आयोजन में शरीक हुए। आपको बता दें कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता और पुनर्वास के लिए सुकना ग्राउंड में ‘Play for Nepal’ ‘प्ले फॉर नेपाल’ चैरिटी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। Kanchenjunga Tourism Festival 2026 कंचनजंघा टूरिज्म फेस्टिवल 2026 के तहत आयोजित इस मैच में सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन BJP सांसद जयंतो रॉय ने किया, जबकि नेपाल के चीफ कमिश्नर भी मौजूद रहे। 

कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

मैच में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज पद्मश्री बाइचुंग भूटिया सहित अजय सिंह, जोस रामिरेज वैरेटो, मंजीत सिंह, अल्बर्टो डिकोना, मेहताब हुसैन, मोहम्मद नबी, संग्राम और असीम विश्वास समेत कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य नेपाल के बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करना और उनके पुनर्वास में सहयोग करना था। मैच से प्राप्त राशि पुनर्वास कार्यों में देने की पहल की गई। सुदेश महतो की मौजूदगी ने आयोजन में झारखंड की सहभागिता को भी प्रमुखता दी।


 

Tags - Sudesh Mahato Football Nepal Flood Charity Match Humanity