logo

खियांग्ते की गिरफ्तारी : सुदेश ने कहा नौकरशाही आत्ममंथन करे, सीता मुर्मू ने कहा पाप का घड़ा भर चुका है

09099.jpg

द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की गिरफ्तारी पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सोशल मीडिया पर एक कड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है-पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते गिरफ्तार। किसी राज्य के प्रशासनिक तंत्र के सर्वोच्च पद पर रह चुके अधिकारी की उसी राज्य की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कोई सामान्य घटना नहीं है। यह पूरी नौकरशाही के लिए गंभीर आत्ममंथन का विषय है। राज्य की नौकरशाही आत्ममंथन करे।

उधर भाजपा नेत्री सीता मुर्मू ने भी सोशल मीडिया पर लिखा- झारखंड को दीमक की तरह चाटने वाले भ्रष्ट तंत्र पर कड़ा प्रहार शुरू हो चुका है! विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है और फट भी चुका है! दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार !! यह गिरफ्तारियां सिर्फ आईवॉश' हैं! असली भ्रष्टाचारी और उनके आका अभी भी सुरक्षित हैं!! जब तक पूरे सिंडिकेट का खात्मा नहीं होता, झारखंडियों के हक की यह जंग थमेगी नहीं!अगला नंबर उन तमाम भ्रष्ट अधिकारियों का है जिन्होंने अपनी जेबें भरने के लिए राज्य की व्यवस्था को दांव पर लगाया ! अब राज्य में न्याय होकर रहेगा और हर घोटालेबाज जेल की सलाखों के पीछे होगा! ईडी और सीबीआई की जांच होकर रहेगी! दूध का दूध और पानी का पानी होना ही चाहिए ! जनता सच्चाई जानना चाहती है। कानून से ऊपर कोई नहीं है!!

Tags - Jharkhand JPSC L. Khiangte Sudesh Mahto Sita Murmu arrest