डेस्क:
13 जुलाई यानि रात करीब 12 बजे सुपरमून दिखाई देगा। जिसे बक मून का नाम दिया गया है। वही इसे 2-3 दिन तक देखा जाएगा। नासा की रिर्पोट के अनुसार आज रात 12 बजकर 8 मिनट पर सुपरमून देखा जाएगा। यह लगातार तीन दिनों तक नजर आएगा। वहीं, साल 2023 में सुपरमून 3 जुलाई को नजर आएगा।

क्यों रखा गया 'बक मून' नाम
आज होने वाले सुपरमून को 'बक मून' नाम दिया गया है। इसका नाम हिरण के नाम पर रखा गया है क्योंकि इस समय के संदर्भ में कहा जाता है कि इस दौरान हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं।
क्या है सुपरमून
सुपरमून एक ऐसी खगोलीय घटना है जब चांद पृथ्वी की कक्षा के बहुत नजदीक आ जाता है। इस समय पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है, जिसके बाद चांद की चमक काफी ज्यादा होती है। इस कारण चांद का आकार भी सामान्य से बड़ा दिखने लगता हैं। सुपरमून के दौरान चांद की दूरी पृथ्वी से 357,264 किलोमीटर होगी।

गुरु पूर्णिमा आज
बता दें कि आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा भी है जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन गुरु के आशीर्वाद से धन-संपत्ति, सुख-शांति और वैभव का वरदान पाया जा सकता है।