logo

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : AAP उम्मीदवार कुलदीप होंगे चंडीगढ़ के नये मेयर, पिछला रिजल्ट कैंसिल

sc20.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

AAP समर्थित उम्मीदवार कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के नये मेयर होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले रिजल्ट को कैंसिल करते हुए ये फैसला सुनाया है। इसके साथ चंडीगढ़ मेयर पद का विवाद समाप्त हो गया है। बता दें कि कुलदीप कुमार को आप के साथ कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त था। चंडीगढ़ मेयर पद के लिए 30 जनवरी को चुनाव हुए थे। पिछले रिजल्ट के मुताबिक बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को विजयी घोषित किया गया था। इसे लेकर चुनाव अधिकारी अनिल कुमार मसीह गलत तरीके से वोटों की काउंटिंग कराने के आरोप लगे थे। आप समर्थित उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने नतीजे को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था। इसी मामले में आज फैसला सुनाया गया। 

मसीह पर ये गड़बड़ी करने का लगा आरोप 

चुनाव अधिकारी अनिल कुमार मसीह पर बीजेपी उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पक्षपात करने औऱ गलत तरीके से वोटों की गिनती कराने के आरोप लगे हैं। मसीह ने कुलदीप के पक्ष में पड़े आठ वोट को अमान्य कर दिया था। इसी का फायदा बीजेपी उम्मीदवार को मिला और उनको विजयी घोषित कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन अमान्य वोटों को मान्य करार दिया गया। गिनती में इनको शामिल करने पर कुलदीप कुमार विजयी पाये गये।  

देशभर में मामले की हो रही थी चर्चा 

गौरतलब है कि चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। AAP समर्थित उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में 8 वोट अवैध करार दिए जाने के पीठासीन अधिकारी यानी रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था। ये मामला देशभर की मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ था। 


 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn