द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली में पैगंबर पर विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फिर से तनाव पैदा हो गया है। मिली खबर के मुताबिक दिल्ली के झड़ौदा मिलन विहार इलाके में वीडियो वायरल होने के बाद सांप्रदायिक माहौल बिगड़ गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के ही इंद्रलोक इलाके में नमाजियों पर पुलिस के लात से प्रहार करने के बाद माहौल बिगड़ गया था। बहरहाल, अब मिलन विहार में शांति कायम करने के लिए पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। तनाव को देखते हुए यहां पैरामिलिट्री के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। साथ ही अफवाह पर नियंत्रण के लिए खुफिया सेल को अलर्ट कर दिया गया है।

क्या है वायरल वीडियो में
मिली खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक पैगंबर के खिलाफ विवाद टिप्पणी कर रहा है। इस मुस्लिम समाज के लोगों ने आपत्ति दर्ज करायी है। जैसे-जैसे वीडियो एक हाथ से दूसरे हाथ में पहुंचता गया, इलाके में तनाव फैलता गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रभावित इलाके में गश्ती शुरू कर दी औऱ पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्सेज को तैनात किया गया है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए दोनों पक्ष के लोगों से बात कर रह है। साथ ही पुलिस वीडियो बनाने वाले और इसे वायरल करने वाले लोगों की तलाश में जुट गयी है।

नमाजियों पर लात चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
आपको बता दें कि पिछले 8 मार्च को नमाजियों के एक समूह पर पुलिस ने लात चलाकर हमला किया था। ये घटना राजधानी के इंद्रलोक में पेश आयी थी। इस खबर के फैलते ही इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। मामले में तुरंत एक्शन हुआ औऱ दोषी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। अब पैगंबर पर विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद मिलन विहार में माहौल बिगड़ गया है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn