logo

ऑस्ट्रेलिया से लाए गये शव को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कॉर्पोरेट कंपनी को सौंप दिया, ताबूत को समझ लिया स्पेयर्स पार्ट्स

airindia.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे एक शव की गलत डिलीवरी करने पर बवाल मच गया। दरअसल, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट के जरिये एक बॉडी लाई गयी। बॉडी सही सलामत ऑस्ट्रेलिया से अहमदबाद पहुंची लेकिन, ताबूत की डिलीवरी कहीं और हो गई। बॉडी एयर इंडिया के कार्गो फ्लाइट से अहमदबाद एयरपोर्ट पहुंची थी, जिसे स्पेयर पार्ट्स समझ कर कहीं भेज दिया गया। बॉडी न मिलने पर परिजन एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगे।

ऑस्ट्रेलिया में हुई थी अहमदाबाद के झील खलखो की मृत्यु 
गौरतलब है कि गुजरात के सुरेंद्र नगर के रहने वाले झील खोखर की 17 मार्च को ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई थी। इसके बाद झील के परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार भारत में करने का फैसला किया। बॉडी को एयर इंडिया की कार्गो फ्लाइट से अहमदाबाद लाया गया। परजिनों को जब बॉडी सही समय पर नहीं मिला तब वे हंगामा करने लगे। परिजनों ने इसकी शिकायत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से कर दी।

बॉडी को स्पयेर पार्ट्स समझकर कहीं और भेज दिया गया 
शिकायत के बाद लापरवाही बरतने के लिये अहमदाबाद एयरपोर्ट को फटकार लगायी गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अहमदाबाद एयरपोर्ट को लापरवाही बरतने के लिए जिम्मेवार ठहराया। बाद में अहमदबाद एयरपोर्ट ने इसकी जांच करायी। जांच में पाया कि झील खलखो की बॉडी को गलती से कहीं और भेज दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि जिस बक्से में शव को लाया गया था, उसे स्पेयर पार्ट्स समझ कर कहीं और भेज दिया गया। हालांकि, बाद में परिवार वालों को मृतक का शव सौंप दिया गया।


हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - austrelia and indiaahmadabad airportgujrat ahmadabad newsair india flight