logo

जलते गैस सिलेंडर का रील बना रहा था लड़का, ब्लास्ट से सिर में घुसा लोहा; दर्दनाक मौत

upnews2.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडर फटने से एक युवक की जान चली गई। जिस प्रकार से युवक की जान गई उसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, अंडे की एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे दुकान में फैल गई। दुकान में गैस सिलेंडर भी रखा था। गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। इतने में एक युवक जलते हुए सिलेंडर का नजदीक से रील्स बनाने लगा। इसके बाद सिलेंडर के फटने से युवक की मौत हो गई।  

सिलेंडर फटने से एक की मौत, कई घायल 
घटना यूपी के कानपुर शहर की बताई जा रही है। कानपुर के बिल्हौर इलाके में रविवार को शराब के ठेके के बगल में अंडे की दुकान में आग लग गई थी। दुकान में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। सिलेडंर के फटने से आसपास मौजूद लोग बुरी तरह से झुलस गए और 1 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया गया।

50 मीटर की दूरी से बना रहा वीडियो 
घटना में 20 वर्षीय निखिल नाम का युवक वीडियो बना रहा था। जानकरी के मुताबिक अंडे की दुकान में आग लगी थी, उससे महज 50 मीटर की दूरी पर निखिल खड़े होकर जलते हुए सिलेडंर का रील्स बना रहा था। इस दौरान सिलेडंर ब्लास्ट हुआ और उसका एक टुकड़ा निखिल के माथे में घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने निखिल के  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - uttar pradesh newsclynder blast newsup kanpur newshindi news