द फॉलोअप डेस्क:
कॉकरोच जनता पार्टी के साथ वार्ता के बाद केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने पर सहमति जताई है। केंद्र सरकार ने यह भी वादा किया है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिया जायेगा। हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सहमति नहीं बन पाई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। सरकार ने इसपर विचार करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया है।
करीब एक घंटे तक चली सरकार और CJP की बातचीत अब खत्म हो गई है, कॉस्टिट्यूशन क्लब के VP हाउस में बैठक हई...सरकार की तरफ से जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने CJP प्रतिनिधियों से बातचीत की...बैठक का वीडियो देखिए pic.twitter.com/KXCxDI6FLR
— Shweta Rai (Vistaar News) (@Shwetaraiii) July 24, 2026
गौरतलब है कि आज ही सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा था कि 20 जुलाई को करीब 100 छात्रों का सिर फोड़े जाने और सोनम वांगचुक के 26 दिन के अनशन के बाद हमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

गौरतलब है कि आज कॉकरोज जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच कॉंस्टि्यूशन क्लब के हाउस में बैठक हुई। बैठक करीब 1 घंटे चली जिसमें केंद्र सरकार ने छात्रों की 2 मांगों पर सहमति जताई। सरकार की ओर से जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने डेलिगेशन से बातचीत की।