logo

देश की सबसे अमीर महिला ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब कमल थामेंगीं; इस वजह से लिया फैसला

s_jindal.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले उनके बेटे और देश के जानेमाने उद्योगपति नवीन जिंदल भी कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। अब, सावित्री जिंदल भी कांग्रेस त्याग कर बीजेपी में जाने की तैयारी में हैं। मिली खबर के मुताबिक आज ही अधिकारिक तौर सावित्री जिंदल बीजेपी में शामिल होंगी।  सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये लोगों को दी है। 

कांग्रेस छोड़ने पर क्या कहा सावित्री जिंदल ने 
सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में लिखा है, ‘‘मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।’’ वर्तमान समय में 84 वर्षीय सावित्री जिंदल, राजनीति में सक्रिय होने के साथ जिंदल समूह की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। 

कितनी अमीर हैं सावित्री जिंदल 

बता दें कि हर साल अमीरों की लिस्ट जारी करने वाली फोर्ब्स इंडिया पत्रिका ने इसी साल 2024 में ही, सावित्री जिंदल को देश की सबसे अमीर महिला बताया है। फोर्ब्स के अनुसार सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति की 29.1 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 24.27 हजार करोड़ रुपये है। आपको ये भी बता दें कि सावित्री दिवंगत उद्योगपति ओपी जिंदल की पत्नी हैं। ओपी जिंदल हरियाणा के ऊर्जा मंत्री थे और 11वीं लोकसभा के सदस्य भी रहे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Savitri JindalcongressBJPrichest woman