logo

सिक्किम में नहीं टला है खतरा, फिर तबाही की आहट; अब तक 40 की मौत

sikkim_disaster.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तरी सिक्किम के लोहनक झील के ऊपर बादल फटने भारी तबाही हुई। अभी सिक्किम उस तबाही से उभरने में ही लगा था कि एक और खतरे ने आहट दे दी है। दरअसल सिक्किम सरकार ने ग्लेशियर झील में विस्फोट की चेतावनी दी है। वहीं अधिकारी आसपास के इलाके में खाली कराने में लगे है। साथ ही घूमने आने वालों पर्यटकों को कहा गया है कि यदि कोई सिक्किम आने की योजना बना रहे हैं तो अभी न आए। अपनी यात्रा को कुछ दिनों तक टाल दें। 


लाचेन के शाको चो लेक में विस्फोट का डर 
जानकारी के अनुसार अब लाचेन के शाको चो लेक में विस्फोट का डर है। इसे लेकर आसपास के इलाकों का खाली कराया जा रहा है। वहीं बाढ़ के दौरान एक आर्मी कैप से बम और हथियार भी बह गए हैं। ऐसे में जवानों को डर है कि कहीं ये विस्फोट न हो जाए। इस वक्त करीब 3000 हजार लोग लाचेन और लाचुंग में फंसे हुए हैं। 3150 लोग यहां पर मोटरसाइकिल से गए थे और फंस गए। सिक्किम चीफ सेक्रेट्री विजय भूषण पाठक ने बताया कि सभी को आर्मी के एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है। 


40 लोगों की मौत 
जानकारी हो कि उत्तरी सिक्किम के लोहनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ा गया था। जिस कारण वहां बाढ़ आ गया। जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। बाढ़ के कारण कई लोग बह गए हैं। अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 22 शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी बचाव अभियान जारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N