रांची
कल 8 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। खगोल शास्त्री और वैज्ञानिकों ने कहा है कि ये सूर्य ग्रहण कुछ दुर्लभ संयोग का परिणाम है। बताया कि सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जायेगा। ग्रहण रात 2 बजकर 22 मिनट पर हो समाप्त हो जायेगा। दूसरे शब्दों में साल 2024 के पहले सूर्यग्रहण का मध्य समय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा। वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा। इसका कुल समय 5 घंटे 10 मिनट का होगा।

भारत में नहीं दिखाई देगा
खगोलिय गणना के अनुसार साल का ये पहला सूर्य ग्रहण भारत के किसी हिस्से में दिखाई नहीं देगा। कहा कि इस कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा। जानकारी के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का आध्यात्मिक, भौतिक, सूतक का प्रभाव या फिर किसी भी प्रकार का धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोग अपनी दिनचर्या को सामान्य दिनों की तरह ही पूरा कर सकते हैं। ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है।

54 साल बाद बना है ऐसा संयोग
हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसे काफी खास माना जा रहा है। 8 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसका समय भी काफी लंबा है। जानकारों के अनुसार ऐसा संयोग 54 साल बाद बना है। इसे कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में नियत समय पर देखा जा सकेगा। वहीं, सूर्य ग्रहण का आरंभ दक्षिण प्रशांत महासागर के किसी भाग से होगा।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -