logo

7 दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी, मैरिज पार्टी से लौटते समय हुआ ऐसा हादसा 

dead21.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राजस्थान में 7 दोस्तों की एक साथ अर्थी उठी। सभी दोस्त एक ही गावं के रहने वाले थे। ये गमगीन नजारा देखकर पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। मिली खबर के मुताबिक सभी दोस्त शनिवार की देर रात एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। इस समय उनकी वैन को डंपर ने कुचल दिया। हादसा झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में तड़के 3 बजे भोपाल मार्ग पर पचोला के पास हुआ है। इसमें 9 लोगों की मौत हो गयी। 7 दोस्त इन्हीं 9 लोगों में से थे। 


इनकी हुई मौत 
मिली खबर में कहा गया है कि हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। इनमें से कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कुछ की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी। मरने वालों में अकलेरा गांव के अशोक कुमार (24) पुत्र घनश्याम बागरी, रोहित (16) पुत्र नंदकिशोर बागरी, हेमराज (33) पुत्र बंसीलाल बागरी, सोनू (22) पुत्र भैरूलाल बागरी, दीपक (24) पुत्र जयलाल बागरी, रवि शंकर (25) पुत्र प्रेमचंद बागरी और रोहित (22) पुत्र जगदीश बागरी के नाम शामिल हैं।


क्या कहा पुलिस ने 


मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अकलेरा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह भोपाल मार्ग पर ये रोड एक्सीडेंट हुआ है। डंपर ने पचोला के समीप वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें 9 लोगों की मौत हो गयी। ये सभी मध्यप्रदेश से माचलपुर से शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। 9 लोगों के मरने के साथ एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। हादसे में मारे गये लोगों में 7 दोस्त थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। सभी मृतक युवक बागरी समाज के बताये गये हैं। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

Tags - Road accidentrajasthan death