देहरादून:
उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) स्थित ऋषिकेश से से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस (Uttarakhand Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस को फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दे रहा है। गुमसुम बैठा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है।

मानसिक तनाव के चलते उठाया कदम
मामला रानीपोखरी थानाक्षेत्र में नागाघेर की है। जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या की गई है। आरोपी महेश तिवारी परिवार का ही सदस्य है, जो नागाघेर में रहता है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि मानसिक तनाव के चलते परिवार के मुखिया ने ही इस तरह का कदम उठाया है। जिस पर पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि नाश्ते को लेकर गृह क्लेश हुआ जिसके चलते इस शख्स ने इस तरह का कदम उठाया है। जहां मां- पत्नी और 3 लड़कियों की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है।

बांदा जिले का रहने वाला है आरोपी
आरोपी महेश यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है। महेश ने अपने 3 बच्चों के साथ पत्नी और मां को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घर के दरवाजे बंद करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। कमरे के अंदर फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। खून से लथपथ पांच शव इधर-उधर जमीन पर पड़े हुए थे। जिसने भी यह मंजर देखा खौफ से भर गया।