द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिले के किशोरपुरा गांव में कुएं के अंदर बोरे में सिर-पैर कटी महिला की लाश मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी का दबाव बनाने पर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने भतीजे और एक साथी के साथ मिलकर महिला का पहले गला दबाकर हत्या की और फिर उसके शव के सात टुकड़े कर दिए। सात में से तीन टुकड़ों को बोर में भरकर कुएं में फेंक दिया और चार टुकड़ों को रेवन नदी में फेंक दिया। .jpeg)
घटना के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके भतीजे को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक साथी की तलाश की जा रही है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है और कहा है कि जांच के दौरान पता चला कि महिला मध्य प्रदेश के मैलवारा टीकमगढ़ गांव की निवासी रचना यादव है। रचना पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। शादी के पांच साल बाद पति से विवाद होने के के कारण वह मायके आ गई और महेवा के शिवराज से दूसरी शादी कर ली। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और रचना ने शिवराज व उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मुक़दमे की पैरवी में पूर्व प्रधान संजय पटेल उसकी मदद कर रहा था। इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया। 
उसके बाद रचना ने संजय से रुपयों की मांग करते हुए शादी का भी दबाव बनाने लगी। लेकिन संजय शादी के लिए तैयार नहीं था। और इसलिए उसने रचना को रास्ते से हटाने के लिए अपने भतीजे संदीप पटेल और गरौठा निवासी प्रदीप के साथ म्मिलकर हत्या की साजिश रच दी। और फिर संजय, संदीप और प्रदीप ने रचना की गला दबा हत्या कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस को गुमराह करने के लिए फरसे से शव के सात टुकड़े कर तीन टुकड़ों को कुएं में और 4 टुकड़ों को रेवन नदी में फेंक दिया। 
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए आठ टीमें जुटी हुई थी। इन टीमों ने कड़ी से कड़ी जोड़ी, कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद की शिनाख्त को लेकर 10 पुलिस टीमें भी लगाई गई। उसके बाद जब शिनाख्त करते हुए पुलिस रचना के घर मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ पहुंची तो उसके भाई ने शव की पहचान की। भाई ने बताया कि संजय ने फोन पर कहा था कि तेरी बहन को मार डाला है। जिसके बाद पुलिस भाई के बयान के जरिये संजय तक पहुंची और उसे व उसके भतीजे को उठाकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने आरोप कबूल कर लिए।