logo

बुरी फंसीं UP की रीलबाज लड़कियां, स्कूटी में अश्लील हरकत के लिए पुलिस ने लिया एक्शन

viral_girl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नोएडा में स्कूटी पर स्टंटबाजी और होली खेलने के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाले लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के साथ पुलिस ने एक लड़के को भी गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास से प्रीति,विनिता और पीयूष को गिरफ्तार किया है। तीनों को आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि बीते दिन ट्रैफिक पुलिस ने दोनों वीडियो में दिखाई दे रही स्कूटी का 33 हजार रुपये का चालान काटा था। इसके साथ ही उनके खिलाफ मुकादमा दर्ज किया था। 


चालान भरने का पैसा नहीं
गौरतलब है कि इन दोनों लड़कियों पर नोएडा पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 290, 294, 336, 337 के तहत FIR दर्ज की थी। उन्हें आज ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। चूंकि ये सभी जमानती धाराएं हैं, इसलिए उन्हें आज जमानत मिल सकती है। आजतक के खबर की मानें तो इन दोनों लड़कियों ने कहा है कि उनके पास चालान भरने के पैसे नहीं हैं। जब उनसे पूछा गया था कि क्या ये अश्लील वीडियो हैं तो उन्होंने कहा था कि अगर लोगों को ऐसे वीडियो पसंद नहीं आते हैं तो वो आगे से ऐसा वीडियो नहीं बनाएंगी। 


पहला वीडियो मेट्रो से हुआ था वायरल
बता दें कि लड़कियों का पहला वीडियो मेट्रो से वायरल हुआ था। जिसमें दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठी थी। उनके सामने ज़मीन पर रंग रखा था। एक लड़की ने सफेद सूट पहना था और दूसरे ने साड़ी। दोनों एक दूसरे को अभद्र ढंग से रंग लगाती नज़र आ रही थी। वीडियो के बैकग्राउंड में 2013 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म रामलीला का पॉप्युलर गाना अंग लगा दे रे..बज रहा है। इसके बाद दोनों का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों सड़क पर स्कूटी में अश्लील डांस करते दिखीं। इस स्कूटी पर ट्रैफिक विभाग ने कार्रवाई करते हुए 47,500 का चालान किया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

 

Tags - viral videoviral video newsnationalnational newsnoida news