द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा ने अपनी ही बचपन की सहेली पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार रात को शहर की अवधपुरी कॉलोनी में हुई। पीड़ित छात्रा श्रद्धा दाल (23) बीबीए की पढ़ाई कर रही है और इस हमले में वह 50% तक झुलस गयी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तेजाब फेंकने वाली आरोपी छात्रा का नाम इशिता साहू (22) है, जो इंजीनियरिंग की छात्रा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, इशिता ने श्रद्धा को सरप्राइज देने के बहाने रात को घर से बाहर बुलाया और उसी दौरान तेजाब फेंक कर हमला कर दिया। हमले के बाद श्रद्धा की चीख सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धा और इशता बचपन से दोस्त थीं और ज्ञानगंगा कॉलेज में एक साथ पढ़ती थीं। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच बाचीत बंद थी। श्रद्धा के माता-पिता और पड़ोसियों ने बताया कि इशिता को श्रद्धा की सुंदरता और उसक घर की सुख-सुविधाएं देखकर जलन होती थी। इसी जलन में आकर इशिता ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।
