पुडुचेरी:
पुडुचेरी (Puducherry) के कराईकल से एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां अपने बेटी के क्लास में टॉप करने वाले छात्र को मां ने जहर देकर मार डाला। आरोपी महिला ने टॉपर को कोल्ड ड्रिंक में जहर डालकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस (Puducherry Police) ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मां को उस छात्र से जलन होने लगी थी। उसे लगता था कि छात्र की वजह से उसकी बेटी पीछे रह जाती है।

वाचमैन को खुद को मृतक की मां बताया आरापी ने
मृतक का नाम बालमणिकंदन है। उसकी उम्र 13 साल थी। छात्र और आरोपी महिला की बेटी 8वीं क्लास में पढ़ते थे। मामले की जांच कर रहे कराईकल के एसएसपी आर लोकेश्वरन ने कहा कि आरोपी महिला को मृतक से जलन होने लगी थी। शुक्रवार को स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान सही मौका पाकर महिला ने बालमणिकंदन को कोल्ड ड्रिंक में जहर डालकर पिला दिया। महिला ने वॉचमैन से कहा था कि वो मणिकंदन की मां है। महिला ने वॉचमैन को कोल्ड ड्रिंक की 2 बोतल दी और कहा कि ये बालमणिकंदन को समारोह के बाद दे दें।
कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बालमणिकंदन की तबीयत बिगड़ी
वाचमैन ने कोल्ड ड्रिंक की दोनों बोतल बालमणिकंदन को दे दी। बालमणिकंदन ने दोनों कोल्ड ड्रिंक की बोतल पी ली जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर पहुंचते ही उसे उल्टी होने लगी। माता-पिता आनन-फानन में उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए। इलाज के बाद वह बेहतर होकर घर आ गया लेकिन शनिवार को अचानक उसकी तबीयत फिर खराब हो गई और उसे कराईकल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मणिकंदन ने अपनी मां को बताया कि उसे चौकीदार ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल दी थी, जिसे पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी है।

मृतक की मां की प्राथमिकी पर पुलिस ने की गिरफ्तारी
बालमणिकंदन की मां ने बेटे की बात सुनकर स्थानीय पुलिस थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस तुरंत मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने कहा कि हमने पूछताछ के लिए महिला को उसके घर से हिरासत में लिया। महिला में पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला ने कहा है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में उल्टी की गोली मिलाई थी। हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और एक स्थानीय अदालत ने उसे जेल भेज दिया।