logo

1200 सदस्यों के परिवार में हैं 350 वोटर, इस घर पर रहती है सभी दल के नेताओं की नजर 

faimly15.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

असम में एक परिवार ऐसा है जिसमें 1200 से अधिक सदस्य हैं। सभी एक ही घर में रहते हैं। इसमें 350 से अधिक वोटर हैं। इतनी संख्या में एक ही घर में वोटर होने के कारण इस पर हर चुनाव में सभी दलों के नेताओं की नजर रहती है। चुनावी मौसम में यहां हर दिन नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। इस लोकसभा चुनाव में भी असम का ये घर औऱ परिवार सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि परिवार का अपना कोई राजनीतिक स्टैंड नहीं है। न ही इस चुनाव में परिवार के सदस्यों ने अपने पत्ते खोले हैं, जिससे इनके रुझान का पता चल सके। 

परिवार के मुखिया के हो चुकी है मौत 

मिली खबर के मुताबिक इस परिवार के मुखिया का नाम रॉन बहादुर थापा है। थापा की मौत हो चुकी है। 1200 सदस्यों का उनका परिवार उनकी 5 पत्नियों से फैला है। थापा को 5 पत्नियों से 12 बेटे और 9 बेटियां हुईं। एक अन्य खबर में बताया गया है कि उनके 150 से अधिक पोते और पोतियां हैं। सभी एक ही घर में रहते हैं। इस चुनाव में इस परिवार के लगभग 350 सदस्य वोट डालने के हकदार होंगे। इसलिए यहां नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। वर्तमान समय में ये परिवार असम के नेपाली पाम गांव में रहता है। 

1964 में परिवार आया था असम 
रॉन बहादुर थापा के एक बेटे का नाम है तिल बहादुर थापा है। तिल बहादुर ही फिलहाल नेपाली पाम गांव के मुखिया हैं। उन्होंने कहा, “हमारे परिवार में करीब 150 वोटर हैं। मेरे पिता 1964 में मेरे दादाजी के साथ यहां आए थे। वह असम में बस गए। मेरे पिता की पांच पत्नियां थीं। हमारे 12 भाई और 9 बहनें हैं। उनके बेटों से 56 पोते-पोतियां थीं। मुझे नहीं पता कि बेटी से कितने पोते-पोतियां हैं। इस चुनाव में हमारे परिवार के लगभग 350 सदस्य वोट डालने की उम्र के हैं।“ तिल बहादुर ने आगे कहा, ‘हम सभी बच्चों की गिनती करें तो हमारे परिवार के कुल सदस्य 1200 से अधिक होंगे।"

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn


 
 

Tags - big faimlyelectionassamlok sabha