logo

बड़ी खबर : दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास ब्लास्ट, छानबीन में जुटी पुलिस

a1331.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इजरायली दूतावासा के निकट धमाका होने की सूचना है। दूतावास के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि दिल्ली पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी है। इजरायली विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी अथॉरिटी भारतीय समकक्ष से वार्ता कर रही है। दोनों मिलकर दूतावास के नजदीक हुए धमाके की जांच कर रहे हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ब्लास्ट की घटना में किसी भी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

सेंट्रल हिंदी इंस्टीट्यूट के गार्ड ने क्या बताया
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली खबर के मुताबिक दूतावास के पास सेंट्रल हिंदी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि उन्होंने शाम तकरीबन 5 बजे धमाके की आवाज सुनी। बाहर एक पेड़ के पास से धुआं उठता दिखाई पड़ा। 
गौरतलब है कि इजरायल-हमास जंग के बीच धमाके की इस खबर ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं इसलिए मामले की विस्तृत और गहन जांच की जा रही है।