logo

Vice President Election2022 : NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव, CM हेमंत सोरेन समेत इन नेताओं ने दी बधाई

vice_president_pic.jpg

रांची:
देश के 14वें उपराष्ट्रपति (14th VicePresident) का इंतजार खत्म हुआ। NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे।शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) को हरा दिया। चुनाव में कुल 725 सदस्यों ने वोट किया। इनमें से धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले। 15 वोट अमान्य कर दिए गए। उनकी इस जीत पर उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने बधाई दी है। इधर, झारखंड में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakesh) ने कहा कि उपराष्ट्रपति के रूप में धनखड़ की जीत देश के करोड़ों किसान परिवार की जीत है।

सीएम ने लिखा अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि, देश के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। समस्त झारखण्डवासियों की ओर से भी आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

किसान पुत्र को विजयी होने पर बधाई
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश दीपक प्रकाश  ने लिखा कि, उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA की तरफ से प्रत्याशी किसान पुत्र श्री  @jdhankhar1जी को विजयी होने पर बधाई एवं उनके आगामी कार्यकाल लिए शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है की आपके उच्च अनुभवों से सर्वोच्च सदन राज्यसभा द्वारा पूरा देश राष्ट्र कल्याण में नए आयाम स्थापित करेगा।

भारत के लोकतंत्र की मजबूती प्रकट हुई है
भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खुशी व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि एक तरफ राष्ट्रपति के रूप में सुदूर गांव देहात की आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनी है,दूसरी ओर एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुआ। इससे भारत के लोकतंत्र की मजबूती प्रकट हुई है। दुनिया आज भारत के लोकतंत्र की सराहना कर रही है।