logo

सफलता : यूट्यूब देखकर इस कपल ने खुद ही बना लिया चार सीटर प्लेन, 1.57 करोड़ रुपये हुए खर्च

f61e26fa-0e29-44e1-9569-ec0b3342ca39.jpg

डेस्कः
इस कोरोना काल में बहुत सारे लोगों ने लॉकडाउन के समय पर बहुत कुछ सीख लिया। इसमें लोगों का साथ इंटरनेट ने दिया। लेकिन एक फैमिली ने तो हद ही कर दी, बीते दो वर्षों में फैमिली ने घर पर बैठे-बैठे प्लेन बना दिया। जी हां, हवा में उड़ने वाला प्लेन वो भी यूट्यूब से देखकर। 38 वर्षीय के अशोक, 35 वर्षीय पत्नी अभिलाषा दुबे ने मिलकर इसपर काम किया है। अशोक पायलट हैं और इंजीनियर भी। 


 

1.57 करोड़ रुपये खर्च हुए 
यह फैमिली इंग्लैंड के एसेक्स में रहती है। दरअसल अभिलाषा एक एयरक्राफ्ट खरीदना चाहती थी। लेकिन वो इसे नहीं खरीद पाई, तो अशोक ने खुद एयरक्राफ्ट बनाने का सोचा।  यूट्यूब से वीडियो देखकर चार सीट के एयरक्राफ्ट का निर्माण किया है। 2020 में उन्होंने इसके पार्ट मंगवाए और कोविड काल इसे बनाना शुरू किया। इसे बनाने में उनके £155,000 यानी 1.57 करोड़ रुपये खर्च हुए। उन्होंने बताया कि जो पैसा उनका इधर उधर सोशलाइज होने में खर्च होता था, उसको उन्होंने इसपर खर्च किया।


 

ऑफिस के बाद बनाते थे प्लेन 
अभिलाषा ने बताया कि वो और उनके पति ऑफिस का काम खत्म करने के बाद इसके काम पर लग जाते थे। उन्होंने इसे अपने बैक गार्डन में ही तैयार किया। दिन के 3 बजे से लेकर रात के 9 बजे वो इसपर काम करते रहते थे। अब वो गर्मी की छुट्टियों पर इससे कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं।