logo

उत्‍तर प्रदेश : पत्नी से परेशान युवक ने 1 महीने से ऊंचे पेड़ को बनाया आशियाना, हैरान हैं लोग

patni_se_presan.jpg

उत्‍तर प्रदेश:
उत्‍तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां, एक युवक लगभग 1 महीने से गांव के बीच स्थित ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। इस घटना से परेशान ग्रामीणों से पुलिस (UP Police) को इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस युवक का फोटो और वीडियो बना कर ले गई है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।


युवक के पिता ने बहू पर लगाया आरोप
मामला उत्‍तर-प्रदेश के मऊ जिले का है। युवक का नाम राम प्रवेश बताया जा रहा है। वहीं युवक के पिता विशूनराम का आरोप है  कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे से झगड़ा करती है। उससे मारपीट भी करती है। इसी से परेशान होकर बेटा पिछले 1महीने से ताड़ के पेड़ पर रहने पर मजबूर है।

जो समझाने जाता उसे ईट से मारता है राम प्रवेश
ग्रामीणों का कहना है कि राम प्रवेश समझाने या फिर से उतारने की कोशिश करता है, तो वह पेड़ पर रखे ईंट पत्थरों से उन लोगों पर हमला कर देता है। गांव का कोई भी शख्‍स उस पेड़ के नजदीक भी नहीं जा रहा है। घरवाले उसे भोजन पानी पेड़ पर ही उपलब्‍ध करवा रहे हैं। रामप्रवेश पेड़ से रस्सी लटकाता है तो परिवारवाले उस पर खाना बांध देते हैं। इसके बाद राम प्रवेश पेड़ पर ही अपना भोजन पानी लेता है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि वह देर रात पेड़ से उतरकर अपने अन्य क्रियाकलाप कर फिर से पेड़ पर चढ़ जाता है।

पेड़ की ऊंचाई के कारण गांव के घरों में हो रहे क्रियाकलाप पर रखता है नजर 
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि राम प्रवेश पेड़ की ऊंचाई के कारण गांव के घरों में हो रहे क्रियाकलाप देखा करता है। जिसे लेकर गांव की महिलाओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने उस व्यक्ति को जल्द से जल्द वहां से उतारने के लिए ग्राम प्रधान से शिकायत की है। इस मामले में ग्राम प्रधान दीपक का कहना है कि राम प्रवेश और उसके परिवार वालों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद से ही वह पेड़ पर रह रहा है।
उसके पेड़ पर रहने के कारण गांव के लोगों की निजी जिदंगी पर भी इसका असर पड़ रहा है। पेड़ की ऊंचाई के कारण वह अन्य घरों में चल रहे क्रियाकलाप को देखता रहा है जिसे लेकर गांव की महिलाओं में काफी गुस्सा है।