logo

दिल्ली : चीफ जस्टिस एनवी रमना की विदाई आज, आखिरी 48 घंटों में कई अहम मामलों में सुनवाई

NV-Ramna.jpg

दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस एनवी रमना (Chief Justice NV Ramana) के कार्यकाल का आज आखिरी दिन है। अपने कार्यकाल के आखिरी 48 घंटों में उन्होंने कई अहम मामलों पर सुनवाई की। इनमें बिलकिस बानो केस (Bilkis Bano Case), पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक (PM Modi's security lapse in Punjab), पेगासस मामला (Pegasus case) और ईडी के अधिकारों की पुनर्विचार याचिका (Review petition for ED's powers) पर सुनवाई शामिल हैं। बता दें कि  जस्टिस यूयू ललित देश के 49वें CJI होंगे। जस्टिस ललित 27 अगस्त को CJI के रूप में शपथ लेंगे।

सेरेमोनियल बेंच की लाइव स्ट्रीमिंग हुई
एनवी रमना को सेरेमोनियल बेंच में विदाई देते हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आपके रिटायरमेंट से हम एक बुद्धिजीवी और एक उत्कृष्ट न्यायाधीश को खो रहे हैं। वहीं सीनियर एडवोकेट दुष्यंत दवे कोर्ट रूम में ही रोने लगे। उन्होंने कहा- आप जनता के जज हैं। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी CJI की सेरेमोनियल बेंच की लाइव स्ट्रीमिंग हुई है।

में रजिस्ट्री की प्रोसेस से जताई नाराजगी
चीफ जस्टिस एनवी रमना ने अपने विदाई भाषण में रजिस्ट्री की प्रोसेस से नाराजगी जताई है। पिछले दिनों वो मुकदमों की लिस्टिंग को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के आगे बेबस नजर आए थे। उन्होंने कहा कि पेंडेंसी का मुद्दा सबसे बड़ी चुनौती है और मैं मानता हूं कि लिस्टिंग एक ऐसा एरिया है जहां मैं ज्यादा ध्यान नहीं दे सका। इसके लिए मुझे खेद है। 
सिस्टम में सुधार करने का एकमात्र तरीका है आधुनिक तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को तैनात करना। लेकिन कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन के उलट हम मार्केट से इन्हें नहीं खरीद सकते।