डेस्क:
भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (13th President Pranab Mukherjee) की आज दूसरी पुण्यतिथि (second death anniversary) है। प्रणब मुखर्जी का देहांत साल 2020 में हुआ था। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल (Army Research and Referral Hospital) में उन्होंने अंतिम सांसे ली। बता दें कि प्रणब मुखर्जी ने साल 2012 से 2017 से भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के साथ कई अन्य मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी है।

राजनीतिक नेताओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिग्गज नेता को याद किया और ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,”पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन”।
Tributes to former President Shri Pranab Mukherjee ji on his death anniversary.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 31, 2022
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने दी श्रद्धांजलि
वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी तस्वीरें साझा की और कहा, " भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी को उनकी पुण्य तिथि पर मेरी श्रद्धांजलि। उन्हें (प्रणब मुखर्जी) को सार्वजनिक जीवन में उनके अपार योगदान, राष्ट्र के लिए अनुकरणीय सेवा, द्विदलीय राजनीति और राजनेता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
My tribute to India's former President, Bharat Ratna Sh Pranab Mukherjee Ji on his Punya Tithi.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) August 31, 2022
He will always be remembered for his immense contribution to public life, exemplary service to the nation, bipartisan politics & statesmanship. pic.twitter.com/GF31XHlEoE
असम के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें "एक विद्वान और बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में याद किया, जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान सार्वजनिक जीवन को गहराई से प्रभावित किया।" राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र की प्रगति के प्रति उनकी (प्रणब मुखर्जी) प्रतिबद्धता प्रेरणा बनी रहेगी।"

BCCI ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी और ट्वीट किया कि "भारत के राष्ट्रपति के रूप में, उन्होंने हमेशा सर्वोच्च परंपराओं को बरकरार रखा।"