logo

आदिवासी कल्याण के पैसे से पीएम का स्वागत : AAP का आरोप- मंच, पंडाल और चाय-समोसे पर उड़ा दिये करोड़ों

AAP321.jpg

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आदिवासी समुदाय के विकास के लिए आवंटित सरकारी फंड का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों में किया गया। AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि गुजरात के देदीयापाड़ा में आयोजित प्रधानमंत्री के एक कार्यक्रम पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो आदिवासी विकास के लिए निर्धारित फंड से लिए गए।

उन्होंने खर्च का ब्योरा देते हुए बताया कि देदीयापाड़ा में- 

7 करोड़ रुपये पंडाल लगाने में,
3 करोड़ रुपये डोम (Dome) बनाने में,
5 करोड़ रुपये मंच निर्माण में,
2 करोड़ रुपये वीआईपी मेहमानों के लिए चाय-समोसा पर, 
 और 7 करोड़ रुपये परिवहन व्यवस्था पर खर्च किए गए।

AAP का आरोप है कि यह पूरा खर्च आदिवासी समुदाय के विकास के लिए आवंटित राशि से किया गया, जो बेहद गंभीर मामला है। पार्टी ने कहा कि जिन पैसों से आदिवासी इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं बेहतर होनी थीं, उनका इस्तेमाल राजनीतिक कार्यक्रमों में कर दिया गया।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News