द फॉलोअप डेस्क
हरियाणा में चचेरे भाइयों पर नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पलवल जिले के हसनपुर का यह मामला है। यहां दो चचेरे भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के साथ यौन शोषण किया है। इतना ही नहीं नाबालिग के साथ पहले दोनों ने शारीरिक संबंध बनाये फिर अश्लील वीडियो बना डाला। वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तब चचेरे भाइयों के इस घिनौने कृत्य का राज खुला। पीड़िता के परिजन ने आरोपी भाइयों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है।

अश्लील वीडियो बनाकर करता था दुष्कर्म
पीड़िता के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत में पुरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी के साथ दोनों भाइयों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, 7 महीने बीत जाने के बाद पीड़िता ने पिता से दुष्कर्म की बात बताई। बेटी ने बताया कि जब वह अपने घर में अकेली थी, तब दोनों भाइयों ने मौका पा कर घर में घुस आये। दोनों ने जबरन यौन संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाया। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया, तब दोनों भाइयों ने उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किये। इससे वह गर्भवती हो गई, उसे गर्भपात के लिए दवाइयां भी दे दिया। बार-बार दुष्कर्म से तंग आकर पूरा मामला अपने परिवार वालों को पीड़िता ने बता दिया। परिजन ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
