द फॉलोअप डेस्क:
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक हितकारी योजना है। इस स्कीम के तहत लोगों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। घरों में सोलर पैनल सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा। जिससे वह अपने घरों पर सोलर पैनल लगा सकेंगे और मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा सकेंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली स्कीतम के तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ दिया जाएगा।

इस जिले से हो सकती योजना शुरुआत:
योजना से जुड़े जन सेवा केंद्र के मैनेजर रंजन नंदा ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के सभी लाभार्थियों को 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ दिया जाना है। इसके लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल गुमला जिला के लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए घरों का सर्वे का कार्य किया जा रहा है और उम्मीद है कि कुछ समय में पूरे जिले के घरों का सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

कैसे मिलेगा योजना का लाभ :
इस योजना का लाभ देने के लिए पुराना बिजली बिल होना आवश्यक है। बिजली बिल का फोटो खींचकर साइट में अपलोड करना होता है। दूसरे, मोबाइल जिसमें इस योजना के लिए पंजीकरण करने पर ओटीपी आता है, इसका नंबर देना होगा। यह कार्य पूर्णतः निःशुल्क है। इसके लिए उपभोक्ता को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है।